27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। सारी जिंदगी मेहनत कर जिस बेटे को पाला पोसा, उसी बेटे ने पैसे की खातिर उनकी जमकर पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित मां बाप की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के ऊपर शांति भंग की कार्यवाही की है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम पचीपुरा निवासी अब्दुल सत्तार ने अपने इकलौते पुत्र तस्लीम की परवरिश बड़े प्यार से की। वह खुद डीजे बैंड बजाकर पैसे कमाता था और परिवार चलाता था। अब वह बूढ़ा हो गया तो कमजोर शरीर के कारण कामकाज नहीं कर पाया। इसलिए उसने अपना कारोबार अपने पुत्र के हवाले कर कामकाज करने की सलाह दी। पुत्र ने कामकाज करने की बजाय अपने बाप का ही डीजे बैंड बेच डाला और शराब की लती हो गया। जब पैसे नहीं बचे तो उसने पैसे मांगने शुरू कर दिये। कंगाल हो चुके मां बाप जब उसकी फरमाइश पूरी नहीं कर पाये तो उसने उनकी मारपीट शुरू कर दी। शनिवार को उसने फिर मारा पीटा जिससे दोनों घायल हो गये। इसके बाद वह दोनों कोतवाली पहुंचे और न्याय की गुहार लगायी जिस पर पुलिस ने उनके बेटे पर महज शांति भंग की कार्यवाही कर इतिश्री कर ली।

Leave a Reply