27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। शराब के लती एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसके दोस्तों से संबंध बनाने दबाव बनाया। पत्नी ने मना किया तो उसने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर उसे जख्मी कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिकरी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसका पति उसे जबरन मारता पीटता है और शराब पीकर दोस्तों को घर लाकर उन्हें भी शराब पिलाता है। उसे बाद वह दबाव बनाता है कि वह दोस्तों के साथ गलत कार्य करे वह काफी समय से अपने पति के जुल्म सह रही है। गत दिवस जब उसने गलत कार्य करने से मना किया तो उसके पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। मुहल्ले वालों ने उसे बचाया तथा उसके भाई पिता को खबर दी। पुलिस महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर उसके पति की तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply