कोंच-उरई। पिछले कई दशकों से अनवरत आयोजित होते आ रहे महामूर्ख सम्मेलन में होली पर लोगों को गुदगुदाने के लिये 23 मार्च की अपरान्ह दो बजे स्थानीय केलरगंज में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक संस्था दर्पण जन कल्याण समिति के संस्थापक जाने माने रंगकर्मी डॉ. मृदुल दांतरे एवं कार्यक्रम संरक्षक रमेश तिवारी ने बताया है कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूर्व में इस कार्यक्रम का आयोजन करते रहे बुंदेली संगीत कला संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. चंद्रशेखर पालीवाल को समर्पित इस कार्यक्रम में गीत संगीत से सजी हास्य व्यंग्य की इस बगिया के कई फूल लोगों को गुदगुदाने के लिये बेताब हैं। उन्होंने बताया है कि इस साल के महामूर्ख नगर के जानेमाने समाजसेवी और नगर पालिका चेयरपर्सन के प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया होंगे और जो भी प्रस्तुतियां दी जायेंगी उनमें अधिकांश उन्हीं को केन्द्र में रख कर ही परोसी जायेंगी।






Leave a Reply