21orai04कोंच-उरई। थाना कोतवालियों में आये दिन गुड़ का गोबर करने और अपराधियों की आवभगत कर शरीफों को दुत्कारने जैसी घटनाओं के चर्चे आम होने के बाद विभाग के आला अफसरान को पुलिस की छवि में बदलाव लाने और उन पर कड़ी निगाह रखने की दिशा में सार्थक पहल करनी पड़ी है। कोतवाली में तीसरी आंख को फिट करने के पीछे भी यही मकसद बताया जा रहा है। कोंच कोतवाली में दो सीसी टीवी कैमरे फिट किये गये हैं जिनमें एक कोतवाली के गेट की तरफ देख रहा है तो दूसरा अंदर मुंशियाने पर निगाह जमाये है। बताया जा रहा है कि सिस्टम ऑन लाइन है और इसे राज्य के कंट्रोल रूम तक देखा जा रहा है कि यहां क्या घट रहा है। बहरहाल, इस तीसरी आंख ने इतना जरूर किया है कि कोतवाली आने जाने वालों से व्यवसायिक मुस्कान के साथ व्यवहार किया जाने लगा है ताकि कम से कम ऊपर बाले तो उनकी छवि साफ सुथरी समझते ही रहें।

Leave a Reply