21orai05उरई। थाना सिरसाकलार क्षेत्र में इगुईं गांव के पास 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह शराब नहर के पास खड़े ट्रक में लदी हुई थी जिसे हाईजैक करके यहां लाया गया था।
पकड़े गये ट्रक ड्राइवर आजमगढ़ निवासी उमर जुल्फिकार हुसैन ने बताया कि 19 तारीख को अरुणाचंल प्रदेश स्थित गोदाम से शराब की यह खेप भरकर लाई गई थी। तभी कालपी पुल के पास एक बुलेरो अचानक ट्रक के सामने आ गई। जिससे उसे ट्रक में ब्रेक लगाना पड़ा इसी बीच बुलेरों से निकले दो लोगों ने उसके कान पर रायफल अड़ा दी और उसे ट्रक से खींचकर आंखों में पटटी बांधकर बुलेरों में डाल लिया। उसे एक गांव में ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया था। बीती रात वह किसी तरह से वहां से भाग निकला और सुबह उसने भोर के पहले कालपी कोतवाली में पहुंचकर अपने साथ हुए वाकये के बारे में बताया इसके बाद कालपी कोतवाल सतेंद्र राठौर और सिरसाकलार थानाध्यक्ष ने दबिश दी जिसमें उक्त ट्रक पकड़ लिया गया। हालांकि ट्रक चालक का कहना है कि उसकी गाड़ी में साढे़ आठ सौ पेटी दारू थी। लेकिन बरामद केवल साढे़ पांच सौ पेटी शराब दर्शाई गई है। तीन सौ पेटी शराब कहां लापता हो गई यह भी एक सवाल है। बरामद दारू की कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई गई है।

Leave a Reply