27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिला प्रवक्ता धमेंद्र बबेले ने बताया है कि मोर्चा द्वारा छेड़े गये अभियान में उस समय सफलता मिल गई है जबकि शासन ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा उनके नाम के चैराहे के पास स्थापित करने की अनुमति दे दी है।
धर्मेंद्र बबेले ने बताया कि शहीदे आजम के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को इस प्रतिमा का अनावरण होगा। इसके पहले अपरान्ह 3 बजे कोतवाली के सामने स्थित गांधी चबूतरे पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए सभा आयोजित की जायेगी। धर्मेंद्र बबेले ने अधिक से अधिक संख्या में सभी वर्गों के लोगों से प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थित होने की अपील की।

Leave a Reply