उरई। गहोई सेवा मण्डल के तत्वावधान में गहोई धर्मशाला में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन रमेश चन्द्र गुप्ता (लेखपालजी) ने किया एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ध्रुव तरसौलिया ने उक्त कार्यक्रम में धर्मशाला को ठण्डे पानी हेतु कोल्ड वाटर फ्रीजर उपहार स्वरूप धर्मशाला को भेंट किया एवं डा.सीताराम कुरेले (प्रताप मेडिकल वाले) ने शव रखने वाला फ्रीजर उपहार स्वरूप भेंट किया।
होली मिलन समारोह का रंगारंग भव्य कार्यक्रम संदीप एंड ग्रुप उरई द्वारा मंचीय कार्यक्रम में मयूर नृत्य, डांडिया, व लट्ठमार होली, चकुला नृत्य, भजन, राधाकृष्ण की झांकी, फूल बंगला एवं फूलों की होली बरसाने एïवं ब्रज के कलाकारों द्वारा पेश किये गये जिसको देख समस्त दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। संदीप ने बुन्देलखण्डी गीत मैंने बहू बदल दी चार पर एक न ढंग की आयी गाने पर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। समस्त कार्यक्रम अति सुन्दर तरीके से पेश किये गये। आम सभा की बैठक को स्थगित कर 12 अप्रैल अपराह्नï तीन बजे गहोई धर्मशाला में होने की घोषणा अध्यक्ष गहोई सेवा मण्डल डा.दिलीप सेठ ने की। मंत्री भूपेन्द्र कंथरिया टोनी ने सबका स्वागत व आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष अरुण छिरौल्या एमआर ने आय व्यय वार्षिक का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 50 किलो गुलाब के फूलों से सभी आगन्तुकों के साथ होली खेली गयी।
सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं स्वल्पाहार व ठंडाई वितरित की गयी। कार्यक्रम में 1500 लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई। सभी ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र गुप्ता एïवं गहोई सेवा मण्डल के अध्यक्ष ने समस्त लोगों को मंच से संदेश दिया कि समाज के उत्थान एवं विकास हेतु हम सबको एक होकर विकास के कार्य को अंजाम देना होगा एïवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.दिलीप सेठ अध्यक्ष गहोई सेवा मण्डल ने की।
कार्यक्रम का सफल संचालन गहोई गौरव संदीप तरसौलिया कार्यक्रम संयोजक ने किया। जिनके गायकी अंदाज के संचालन की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में सहमंत्री मनोज गेड़ा, सह संयोजक भरत कुरेले, दिलीप सेठ अजनारा, शिवकुमार कुरेले, केके गहोई, शक्ति गहोई, गौरव खरूसा, अरुण गुप्ता पत्रकार, आशीष सेठ, अनिल रावत, धर्मेन्द्र विश्वारी, गोविन्द नारायण रेजा, प्रमोद नौगरइया, मालती मिसुरिया, इं.सुनील दोहरया, अनीता, अलका, डा.अनिल गुप्ता, अनिल बहुगुणा, अमित नीखरा, रेनू तरसौलिया, ऊषा, ममता, मनोज गुप्ता उपस्थित थे।






Leave a Reply