उरई। मंगलवार को न्यू स्वयंवर गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से होने जा रहा है जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य नीता गुप्ता ने भी सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी देते हुए युवा इकाई के जिलाध्यक्ष भरत कुरेले, महासचिव गौरव सेठ और वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता घंटी डकोर ने बताया कि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सीएमओ डाॅ. अजीत जायसवाल व जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा बृज की होली, मयूर नृत्य, श्रीकृष्ण-राधा की रासलीला, झांकी, डांडिया नृत्य एवं भजन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के सजातियों के अलावा सभी वर्गों के गणमान्य सौहाद्र बढ़ाने के इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किये गये हैं।






Leave a Reply