27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। एक ही रात में अज्ञात चोरों ने नगर के दो अलग-अलग स्थानों पर दुकानों के ताले चटकाकर लाखों का माल उड़ाया। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। नगर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं को देखते हुए नगरवासियों में दहशत व्याप्त है।
नगर में एक के बाद एक लगातार चोरी की घटनाऐं जारी हैं। चोरों के आतंक से लोगों की रातों की नींद हराम है। तो वहीं, अज्ञात चोर लगातार नगर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। परंतु चोर अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। जिससे उनके हौसलें और भी बुलंद हैं। मुहल्ला भवानीराम निवासी मो. साबिर की मंडी गेट के सामने बाइक के टायर ट्यूब व लोहे के गेट बनाने की दुकान है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के ताले चटका कर उसमें रखे लगभग 70 हजार रूपए कीमत के टायर, ट्यूब व लगभग 50 हजार रूपए कीमत के 5 लोहे के गेट चुरा ले गए। सुबह जब लोगों ने उनकी दुकान के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना उसे दी।
उधर, पुरानी गल्ला मंडी में चंदल की चाय दुकान है। उसमें भी अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सिलेंडर, गैस चूल्हा आदि उठा ले गए।

Leave a Reply