27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। अपर जिला मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने 25 अप्रैल तक के लिए पूरे जिले में धारा 144 ठोक दी है।
उन्होंने इसके लिए जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, यूनिवर्सिटी परीक्षा, संस्कृत बोर्ड की प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षा, 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती, 8 अप्रैल को चेटीचंद जयंती, 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर जंयती, 8 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही नवमी, 15 अप्रैल को रामनवमी, 17 अप्रैल को चंद्रशेखर जयंती, 20 अप्रैल का महावीर जयंती और 21 अप्रैल को पैगंबर मोहम्मद साहब जंयती जैसे अवसरों को देखते हुए संवेदनशील स्थिति का अनुमान सहज लगाया जा सकता है जिसमें विघ्न संतोषी तत्व कोई उपद्रवकारी कारगुजारी न कर बैठे इसे देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रीकरण, शस्त्र लेकर चलने, बिना अनुमति के सभा या जुलूस आयोजित करने आदि पर 25 अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू कर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply