लखनऊ। शासन ने एक दिन पहले ही जारी आईएएस के तबादलों की सूची में सोमवार को आंशिक संशोधन कर दिया है। जालौन जिले में भेजे जा रहे कुशीनगर के डीएम लोकेश एम को यथास्थान रोक दिया गया है। महोबा के सचिवालय भेजे जा रहे डीएम वीरेश्वर सिंह का भी तबादला निरस्त कर दिया गया है। हरदोई की सीडीओ संदीप कौर को महोबा के डीएम के बतौर पदस्थ करने का फैसला एक दिन के पहले की सूची में शामिल था। संशोधन के बाद उनका स्थान बदलकर उन्हें जालौन की नई डीएम बनाने का निर्णय लिया गया है। उधर कानपुर महानगर के सीडीओ शंभू कुमार को डीएम बनाकर भेजने का फैसला रद्द कर दिया गया है। शंभू कुमार कानपुर महानगर में ही सीडीओ बने रहेंगे।

Leave a Reply