27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। जालौन और कोटरा नगर में रह रहे बेघर परिवारों के लिए खुशखबरी है। जालौन नगर में ऐसे परिवारों के लिए आसरा योजना के तहत 84 और कोटरा में 108 आवास बनाये जायेंगे।
अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आवेदकों की प्राथमिकता श्रेणियां निर्धारित की गई हैं जिनके मुताबिक उपलब्ध आवासों के लिए वरीयता का निर्धारण किया जायेगा। अल्पसंख्यक बाहुल्य व मलिन बस्ती के मेहनतकश परिवारों में जिनकी आय 6000 रुपये से कम है सबसे पहले वरीयता में उनका चयन होगा। संबंधित नगर निकाय में पंजीकृत रिक्शा चालकों को उनके पास आवास न होने पर आसरा आवास आवंटित किये जायेगे। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के उन आवेदकों को भी आसरा योजना में प्राथमिकता मिलेगी जिनके पास बीपीएल कार्ड हैं। अवमुक्त स्वच्छकार परिवारों को भी वरीयता श्रेणी में शामिल किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आसरा योजना के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप नगर निकाय जालौन, नगर निकाय कोटरा और डूडा कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। 15 अपै्रल तक सुबह 11बजे से शाम 4 बजे तक आवश्यक प्रपत्रों के साथ आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।

Leave a Reply