29orai05 29orai04उरई। विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर क्षय रोग की पहचान और उसके निदान के लिए उपचार प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने बल देकर कहा कि क्षय रोग असाध्य नही है। लेकिन इसकी दवा बीच मे नही छोड़ना चाहिए अन्यथा सारा उपचार व्यर्थ हो जायेगा और क्षय रोग असाध्य हो जायेगा।
मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित क्षय रोग नियंत्रण केंद्र से रैली निकाली गई जिसे मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अजीत कुमार जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. सुग्रीव बाबू, जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधीक्षक डाॅ. वीवी आर्या भी शामिल हुए। रैली की समाप्ति के बाद क्षय रोग कार्यालय परिसर में गोष्ठी आयोजित हुई। जिसका संचालन एसटीएस राजीव उपाध्याय ने किया। गोष्ठी की शुरूआत में अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डाॅ. अजीत कुमार जायसवाल ने डाॅ. राबर्ट काकरा के चित्र पर माल्यार्पण किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. सुग्रीव बाबू ने कहा कि आज के दिन ही क्षय रोग के जीवाणु की पहचान की गई थी। जिससे इसके निदान की दवायें खोजना संभव हुआ। उन्होंने बताया कि एमडीआर के तहत जिला क्षय नियंत्रण केंद्र पर जल्द ही सीबीनैट मशीन स्थापित की जायेगी। नुरूल हुरा ने सचेत किया कि क्षय रोग की दवा नियमित रूप से लेना चाहिए क्योंकि दवा बीच में छोड़ देने पर इसका कोई असर नही रह जाता। राजीव कुमार उपाध्याय ने 2005 से आरएनटीपीसी लागू होने के बाद से अभी तक की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने भी कहा कि रोग मुक्त होने तक दवाएं जारी रखें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डाॅटस पद्धति की सेवाएं उपलब्ध हैं। नीलकमल, एसएस चैहान, आरके उपाध्याय, संजय कुमार भारद्वाज, अवधेश कुमार, आलोक कुमार मिश्र आदि ने भी जानकारियां दीं।

Leave a Reply