उरई। लोगों को जल्द रुपया दुगना करने के लालच में डिपोजिट कराने वाली एक और फर्जी पैरा बैकिंग कंपनी के खिलाफ शिकायत सामने आई है। रेढ़र थाने के कुसमरा निवासी रविंद्र सिंह द्वारा संचालित एनजीजी नाम की चिटफंड में पंजीबद्ध कंपनी ने झांसी स्थित अपने कार्यालय में रामकुमार निवासी समथर की फिक्स डिपोजिट कराई थी। लेकिन इसके बाद रविंद्र सिंह काफी समय से लापता है। रामकुमार ने शुक्रवार को यहां आकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश कर दिये हैं।






Leave a Reply