कोंच-उरई। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा फल तथा पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ जिसमें सत्रावसान के बाद बच्चों को उनके रिपोर्ट कार्ड दिये गये, साथ ही मेधावी बच्चों को पारितोषिक जब प्रदान किये गये तो उनके चेहरों की खुशी देखने लायक थी।
विद्यालयों में विद्यालय उत्सव समारोह मनाये गये जिनमें बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के साथ साथ उत्कृष्ट परिणाम देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। स्थानीय गल्ला मंडी कैम्पस में अवस्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा फल तथा पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे नगर के प्रमुख व्यापारी संजय अग्रवाल दतिया बाले ने विद्यालय में पुरस्कार देते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़ते रहना चाहिए एवं समय समय पर आगे की परीक्षा की तैयारी मेहनत के साथ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और अगर विद्यार्थी जीवन में विद्याध्ययन कड़ी मेहनत के साथ कर लिया जाये तो सारा जीवन सफलता की नई नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा। एक सुशिक्षित और सुसंस्कारित बालक ही देश और समाज के लिये कुछ कर पाने की स्थिति में होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्या माधुरी पहारिया, नीरज दुवे, विवेक तिवारी, शैलेन्द्र, बृजेन्द्र, दीपक, सरला, नीतू, सरोज, निधि, प्रियंका, श्यामसुंदर, ्ययोति, धीरेन्द्र, आनंद आदि अध्यापकों के साथ साथ बच्चे भी उपस्थित रहे।






Leave a Reply