0 नामांकन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उम्मीदवारों ने, अध्यक्ष पद पर हुये पांच नामांकन
कोंच-उरई। स्वर्णकार समाज द्वारा संचालित मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव का बिगुल बजते ही विभिन्न पदों के लिये शुक्रवार को नामांकन के दिन भारी गहमा गहमी देखी गई। आज हुये नामांकन में पुरानों के बजाये नये चेहरों में खासी उत्सुकता देखी गई। हालांकि अध्यक्ष और मंत्री जैसे प्रतिष्ठापूर्ण पदों पर कई नामांकन आने के बाद मतदान होना तय माना जा रहा है लेकिन चुनाव की सही तस्वीर नाम वापिसी की तिथि 6 अप्रैल को ही स्पष्ट हो सकेगी।
दरअसल, मंरली मनोहर मंदिर कमेटी ही स्वर्णकार समाज का सामाजिक संगठन है सो इसके चुनाव को लेकर स्वर्णकार बंधुओं की उत्सुकता स्वाभाविक ही है। मुख्य चुनाव अधिकारी गंगाराम दबकर अध्यापक के अलावा सहायक चुनाव अधिकारियों नरोत्तमदास स्वर्णकार, शंभूदयाल स्वर्णकार, नरेन्द्रमोहन मित्र, हरीप्रकाश एडवोकेट, रामरतन चंदेरिया, अवधविहारी स्वर्णकार की देखरेख में आज ठीक 11 बजे नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। अध्यक्ष पद के लिये पांच लोगों महेन्द्रकुमार सोनी लला, चतुर्भुज चंदेरिया, सतीशचंद्र घुरा, विनोदकुमार घुरा व अशोककुमार दबकर ने नामांकन दाखिल किये। उपाध्यक्ष पद पर चार लोगों जयेन्द्रकुमार दबकर, संजय सोनी महेशपुरा, उमेशचंद्र तथा विनोदकुमार घुरा, मंत्री/प्रबंधक पद पर दो लोगों अलि कपूर व रूपेश सोनी, उपमंत्री पद पर गौरव सुजेले व संजीवकुमार भदेवरा, कोषाध्यक्ष पद पर बांकेविहारी डीढा, देवेन्द्रकुमार व जयेन्द्रकुमार तथा ऑडीटर पद पर अतुलकुमार डीढा, अतुलकुमार करेलिया व दीपककुमार सुजेले ने अपने नामांकन दाखिल किये। कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के लिये आठ लोगों संतोषकुमार दबकर, अनूपकुमार सोनी, मधुसूदन, कौशलकिशोर, पुष्पांककुमार, सुनीलकुमार सोनी, देवेन्द्रकुमार तथा जितेन्द्रकुमार ने अपने परचे भरे। इस दौरान मौजूदा अध्यक्ष शैलेष सोनी, शशिकांत सोनी, पवन खिलाड़ी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी गंगाराम दबकर ने बताया है कि 3 अप्रैल को सुबह 11 से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 6 अप्रैल को सुबह 11 से 4 बजे तक नाम बापिसी होगी और यदि जरूरी हुआ तो मतदान 13 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कराया जायेगा और उसी दिन शाम 4 बजे से मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। इस चुनाव में कुल 565 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके पदाधिकारियों को चुन सकेंगे।






Leave a Reply