27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। कोंच तहसील में लेखपाल श्यामसुंदर एवं गल्ला व्यवसायी केदार निरंजन की माता जी के निधन पर लेखपाल संघ और गल्ला व्यापारी समिति ने शोकसभायें कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कोंच तहसील इकाई के अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपन्न हुई शोकसभा में तहसीलदार जितेन्द्रपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेन्द्रकुमार दूरवार, अशोककुमार, राधेश्याम गुप्ता, बलरामसिंह, उदयनारायण, राजेन्द्रकुमार, लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, केशकुमार मिश्रा, कौशलकिशोर, रामकुमार, रनछोर, बालकृष्ण, अमरसिंह, कृष्णपालसिंह, याज्ञवाल्क्य त्रिपाठी, सुरेश खरे, रमेशचंद्र गोस्वामी, वशिष्ठ त्रिपाठी, मुलायमसिंह, अशोककुमार राजपूत, रामविहारी राठौर सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे। उधर, गल्ला मंडी स्थित शंकरजी के मंदिर पर गल्ला व्यापारी समिति की शोकसभा अध्यक्ष अजय गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, रामस्वरूप मिश्रा, धु्रवप्रताप सिंह, सुनील लोहिया, विनोद दुवे लौना, मनोजकुमार गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, चंद्रशेखर लोहिया, राममोहन रिछारिया, नरेश लोहिया राजीव पटेल, हरीश तिवारी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply