0 विभागीय उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण में मिली कमियां जल्द दुरूस्त करने को कहा
01orai07कोंच-उरई। वैसे तो कोंच में निर्माणाधीन 132 केवीए बिजलीघर को मार्च के अंत में शुरू करने का लक्ष्य लेकर युद्ध स्तर पर काम चलाया गया और बिजलीघर का निर्माण लगभग पूरा भी हो गया है लेकिन एसएएस टेस्टिंग का पेंच फंसा रह जाने के कारण अब इसमें दो चार दिन का और बिलंब हो सकता है। आज यहां बिजलीघर के निरीक्षण पर आये विभागीय उश्चाधिकारियों ने भी माना कि बस एक या दो दिन में एसएएस टेस्टिंग का काम पूरा हो जायेगा।
कोंच क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में नया आयाम जोडने के लिये शासन ने यहां 132 केवीए बिजलीघर की स्थापना की मंजूरी दी थी और लगभग तीन चार साल एक अदद जमीनी टुकड़े की अनुपलब्धता ने इसके निर्माण में अनावश्यक बिलंब किया। बहरहाल, अब यहां कैलिया बाईपास पर आराजीलेन इलाके में 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र लगभग कम्पलीट है और अपनी ओपनिंग की बाट जोह रहा है। इसके शुरू होने में अब बमुश्किल चार पांच दिन की और देरी है। आज विभागीय चीफ इंजीनियर दक्षिण आगरा अशोककुमार सक्सेना, अधिशासी अभियंता टी एंड सी झांसी अरविंदकुमार, एसई ट्रांसमिशन झांसी बीएस त्रिपाठी ने बिजलीघर के एक एक कोने का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिये। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने घोषणा कर दी कि बिजलीघर में बहुत ही छोटी मोटी कमियां हैं जिन्हें इसके शुरू करने के दौरान दूर कर लिया जायेगा। कब तक शुरू हो पायेगा के जबाब में चीफ इंजीनियर आगरा ने बताया कि यह बिजलीघर ऑटोमेटिक सिस्टम का बनाया गया है जिसमें चेन्नई की कंपनी ऑल्सटोम द्वारा एसएएस सिस्टम स्थापित किया गया है और यह सिस्टम टेस्ट होते ही बिजलीघर शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि एसएएस टेस्टिंग का काम एक दो दिन में निपटा लिया जायेगा। इस बिजलीघर का निर्माण कराने की जिम्मेदारी निभा रहे एक्सईएन ट्रांसमिशन रामकृष्ण का कहना है कि बिजलीघर तक आने वाली लाइन कम्पलीट हो चुकी है, बिजलीघर शुरू हो जाने के बाद यहां के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ब्रेक डाउन जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इस दौरान एसडीओ ट्रांसमिशन आरएन कमल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply