0 दलित अधिकार मंच का 14 दिवसीय अभियान
01orai02उरई। बाबा साहब अंबेडकर की सवा सौ वीं जयंती के उपलक्ष्य में बंुदेलखंड दलित अधिकार मंच ने आज से 14 अप्रैल तक चलने वाले जन जागरण अभियान की घोषणा की। आयोजकों ने कहा कि बाबा साहब की विचारधारा के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न कर समानता पर आधारित सामाजिक राजनैतिक व्यवस्था के निर्माण को मूर्तरूप देना इस अभियान का मुख्य उददेश्य है।
पुलिस लाइन के पास चुर्खी रोड स्थित बौद्ध बिहार में दलित अधिकार मंच के संयोजक कुलदीप कुमार ने मीडिया कांफ्रेंस कर इसकी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मीडिया और साहित्य ने दलितों को अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बाबा साहब अंबेडकर ने भी मूक नायक जैसे अखबारों का प्रकाशन कर अपने संघर्ष में मीडिया का सहारा लिया था। दलित मामलों के प्रति मीडिया का संवेदीकरण लोकतंत्र की बड़ी जरूरत है।
इस दौरान कल्लूराम प्रजापति ने कहा कि पिछड़े समाज के उत्थान में भी बाबा साहब के विचारों की प्रभावशाली भूमिका को नकारा नही जा सकता। पिछड़ा अधिकार मोर्चा के लीडर शिवराम पाल ने कहा कि आरक्षण के अधिकार की रक्षा के लिए पिछड़ों और दलितों को एकजुट हो जाना चाहिए। महिला विंग की शीलिमा ने कहा कि जो लोग दलितों और पिछड़ों को अपमानित करने वाली धार्मिक व्यवस्था का वरण कर रहे हैं उन्होंने अगर अपनी गलती नही सुधारी तो इतिहास में उनका नाम कुलद्रोही के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने उन्हें बराबरी पर खड़ा करने में सक्षम बनाया है। लेकिन अगर उन्होंने जाति आधारित धार्मिक व्यवस्था को पुनर्जीवित किया तो यह लोकतंत्र जल्द ही दम तोड़ देगा और इसके बाद उनकी आने वाली पीढ़ियों को उसी तरह अछूत और शूद्र कहकर अपमानित और उत्पीड़ित किया जायेगा जैसे उनके पूर्वज होते रहे। कल्पना बौद्ध ने कहा कि आरक्षण के आधार पर आगेे आने वाले वर्ग को नीचा दिखाने के लिए सोशल साइट्स पर पोस्ट डाली जा रही हैं। पुल और सड़क टूटने पर लिखा जा रहा है कि आरक्षण से आये इंजीनियरों के कारण ऐसा हो रहा है जबकि इसके लिए जिम्मेदार बड़े-बड़े धार्मिक चिन्ह लगाकर भ्रष्टाचार और दुराचार करने वाले दूसरे वर्गों के इंजीनियर और सत्ताधारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछडों को इस तरह नीचा दिखाकर राष्ट्रीय एकता की नींव को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए आरक्षण के बारे में घृणा फैलाने वालों को जूतों से पीटा जाना चाहिए और इस तरह के आचरण को देशद्रोह घोषित किया जाना चाहिए। अनीता ने कहा कि आरक्षण के पहले किसी भी क्षेत्र में देश का कोई स्थान नही था। आरक्षण के बाद ही यह देश राजनैतिक, आर्थिक और सैन्य दृष्टि से विश्व समाज की अगुवाई करने में सक्षम हो पाया है। लेकिन वे लोग जिनके पूर्वज विदेशी औलाद थे भारत का सम्मान सहन न कर पाने की वजह से आरक्षण का मजाक उड़ाने के लिए दलितों और पिछड़ों को नश्तर चुभोने वाली पोस्ट डाल रहे हैं। इन विदेशी वंशजों को खदेड़ना मूल भारत के लोगों के लिए जरूरी है। राजेश्वरी, रेहान मंसूरी, लक्ष्मी गौतम, शीला, प्रगति सेवा संस्थान के निदेशक संतोष कुमार गौतम, फूलसिंह आदि ने भी आरक्षण को लेकर जहर उगलने वालों को बर्दास्त न कर उन्हें मुंहतोड़ जबाव देने की अपील दलित और पिछड़ो से की। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे लोगों में इतनी ही योग्यता और क्षमता होती तो इतना विशाल देश छोटे-छोटे देशों के हाथों गुलाम होने के लिए मजबूर न होता। नीलिमा, प्रीति, धर्मपाल दलित, रामसनेही बाबू, मनोज चैधरी, रेनू सिंह ने भी विचार प्रकट किये। शनिवार को बौद्ध बिहार में ही बाबा साहब की विचारधारा पर सेमिनार का आयोजन होगा।

Leave a Reply