27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। पेंशन के लिए आवेदन अब केवल आॅन लाइन ही स्वीकार किये जायेंगे। जिलाधिकारी संदीप कौर ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा है कि वृद्धावस्था, पति की मृत्यु से प्रभावित जीवन यापन की पीड़ित स्त्री की सहायता और विकलांग पेंशन से संबंधित आवेदन स्वीकृति व वितरण के लिए 1 अप्रैल से आॅनलाइन व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिसे देखते हुए आज से कोई भी पेंशन आवेदन सीधे जमा नही किया जायेगा।

Leave a Reply