01orai03उरई। ग्राम नूरपुर थाना चुर्खी जिला जालौन उप्र निवासी किसान रमेश पुत्र मैयादीन दुनाला शस्त्र लायसेंस नं. 5025 तथा राममूरत पुत्र जगदेव शस्त्र लायसेंस नं. 5024 ने असलहा बाबू मुन्ना यादव के कक्ष से निकलने के साथ ही बाहर मौजू पत्रकारों को अपने शस्त्र लायसेंस दिखाते हुए कहा कि लायसेंस को आॅन लाइन करने के लिए असलहा बाबू ने उन दोनों के तमाम घिघयाने के बाद भी डेढ़-डेढ़ सौ रुपये लिए। वह पांच-पांच सौ रुपये यह कहते हुए मांग रहे थे कि इतने पैसे ही लगते हैं।
इस सिलसिले में जब असलहा बाबू मुन्ना यादव से पत्रकारों ने पूंछा तो उन्होंने कहा कि मैं किसी से क्यों पैसा मांगने लगा। हां यदि कोई खुशी से दे रहा है तो लेने में क्या बुराई है।
ज्ञात हो कि असलहा बाबू द्वारा शस्त्र लायसेंसों को लेकर अवैध रूप से धन की कथित उगाही किये जाने की शिकायत पर नवागन्तुक जिलाधिकारी डाॅ. संदीप कौर द्वारा असलहा बाबू को कथित रूप से फटकार लगाई जा चुकी है। जिसके बाद यह उक्त दो लायसेंसधारियों से अवैध धन की कथित उगाही की गई। यह एक गंभीर स्थिति है जो जिलाधिकारी रामगणेश के स्थानांतरण पश्चात् यकायक सामने आई है। यह कहा जाना कि असलहा बाबू द्वारा इस तरह प्रतिदिन हजारों रुपये की उगाही अमल में रही है तो जांच का विषय स्वतः बन जाती है तथा आज के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति जैसी जांच की अवस्था बनाती है। जिलाधिकारी से यहां अपेक्षा की जा सकती है कि वह इस दिशा में ठोस कदम उठाकर प्रशासन में पारिदर्शिता लाएं।

Leave a Reply