उरई। विकास खंड डकोर अंतर्गत ग्राम गढ़र निवासी किसान छक्कीलाल निरंजन 45 वर्ष की दुखद मृत्यु पर उपजिलाधिकारी सदर उरई संजय सिंह ने अफसोस जताया है। एसडीएम ने कहा कि अब तक की सतही जानकारी के मुताबिक छक्कीलाल किसान था और ग्राम गढ़र की रिहाइश से बाहर गांव बबूल के पेड़ से खुदकुशी की अवस्था में उसका शव गुरूवार को लटका पाया गया। उन्होंने कहा कि इस मृत्यु को लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल चल रही है। इस जांच के परिणाम सामने आने के साथ शासन से हर संभव मदद मृतक के परिवार की की जायेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गढ़र निवासी किसान छक्कीलाल निरंजन ने अपनी तमाम देनदारियों के परिवार के भरणपोषण की चिंता में इस कारण बबूल के पेड़ से रस्सी बांधकर तथा अपने गले में फांसी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली क्योंकि जिस फसल का वह सहारा तक था वह फसल निरंतर मौसम की मार के कारण पूर्णतया नष्ट हो गई। किसान का शव कल पेड़ पर लटका पाये जाने पर गांव में कोहराम मच गया और इस खुदकुशी से प्रशासन में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और समस्त औपचारिकताएं पूरी करने के साथ शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया। इस सिलसिले में आज नवागंतुक उपजिलाधिकारी संजय सिंह से जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने उक्त अभिव्यक्ति की। जिसका तात्पर्य है कि अभी प्रशासन इस बिंदु पर निश्चिंत होना चाहता है कि किसान छक्कीलाल निरंजन की मृत्यु फसल के नष्ट हो जाने से उपजे अवसाद में ही है और उसका अन्य कोई कारण नही है। यदि मृत्यु का कारण अन्य है तब वैसी पुलिस कार्रवाई अमल में ली जायेगी।






Leave a Reply