उरई। जिले के अन्तोदय कार्डधारकों को संभवतः चार अप्रैल को प्रति राशनकार्ड 10 किलो आटा, तीन किलो आलू, एक किलो दूध के पाउडर का डिब्बा, पांच किलो चने की दाल, पांच किलो सरसों का तेल, कच्ची घानी तथा एक किलो शुद्ध देशी घी वितरित किया जायेगा। खाद्य सामग्री के इस वितरण की वर्तमान में जोरशोर से तैयारियां अमल में हैं उक्त आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने दी।
अन्तोदय कार्ड धारकों को उक्त खाद्य सामग्री वितरण की तैयारियों का जिलाधिकारी डाॅ. संदीप कौर ने मंडी जाकर जायजा लिया ताथा वितरण हेतु निर्मित की जा रही किटों के साथ सामग्री की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। वह अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी को साथ लेकर मंडी गई। बताया गया कि खाद्यान्न का वितरण प्रत्येक अन्तोदय कार्ड धारक को नही अपितु ऐसे अंतोदय कार्डधारक परिवार को दिया जाना है जो सूखे की मार से बुरी तरह प्रभावित हैं। संभवतः ऐसे प्रभावित परिवारों की सूची भी तैयार कर ली गई है। यह वितरण कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित किये जाने की सूचना है।






Leave a Reply