01orai04उरई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को यहां भी प्रदेश व्यापी विरोध दिवस मनाकर पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की गई। इसमें सभी कर्मचारियों एवं शिक्षक साथियों ने काली पटटी बांधकर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन योजना की अच्छाइयों और नई पेंशन योजना की खामियों की चर्चा की। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता डाॅ. विनोद अहिरवार ने कहा कि अगर सरकार शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नही दे सकती तो सांसदों और विधायकों की पेंशन भी समाप्त की जाये।
मंच के जिला संयोजक संपूर्णानंद गौतम, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, प्रताप भानु यादव, सिद्धार्थ, उदयवीर आदि ने भी सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद इसमें शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों ने तहसील गेट से डीएम कार्यालय तक नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। डीएम को दिये गये ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया कि अगर सरकार ने मांग नही मानी तो 1 मई को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन कर दिल्ली और लखनऊ की सरकारों के सिंघासन को हिलाकर रख दिया जायेगा। बृजेश श्रीवास्तव, सुनील प्रकाश गौतम, विकास श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, शैलेंद्र कुमार, धीरेंद्र यादव, सुरेश प्रजापति, रवि राठौर, सौरभ खरे, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप ठाकुर, मनीष पालीवाल, चंद्रकेशराम, प्रदीप चैहान, मनोज राजपूत, अमृत लाल, भारत यादव, रमाकांत व्यास, राकेश कुमार, नृपेंद्र देव, नवनीत श्रीवास्तव, दर्शन यादव, अजय कुशवाहा, संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply