उरई। राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और निर्वाचन 3 अप्रैल रविवार को प्रातः 10 बजे से लोक निर्माण विभाग के प्रागंण स्थित महासंघ के कार्यालय मे होगा। अध्यक्षता गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संदीप कौर मौजूद रहेंगी। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गये हैं। निर्वाचन की कार्रवाई गर्वनमेंट पेशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिवराम तिवारी और मंडलीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन हासमी की देखरेख में संपन्न कराई जायेगी। यह जानकारी महासंघ के अध्यक्ष सीताराम शर्मा और महासचिव महाराज सिंह पाल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी।






Leave a Reply