02orai03उरई। जिले भर के सर्राफा व्यापारियों ने आज अपने आंदोलन को और जोशीला बनाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन निकालकर हंगामा किया। निषेधाज्ञा लगी होने के बावजूद जब कलेक्ट्रेट पहुंच जाने के बावजूद प्रशासन ने उनको गिरफ्तार करने की जहमत नही उठाई तो उनकी भीड़ जेल तक पहुंच गई। व्यापारियों ने जेल के सामने देर तक नारेबाजी की। आखिर में सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर सर्राफा व्यापारियों को गिरफ्तार और रिहा करने का जबानी जमाखर्च करके आंदोलन समाप्त कराया। 200 व्यापारियों की सूची उन्हें गिरफ्तारी के लिए दी गई। सर्राफा व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता, सुधीर निगोतिया, सतीश कौशल, रोहित सोनी, प्रदीप सोनी, प्रदीप कौशल, सुशील माहेश्वरी, सोनल माहेश्वरी, प्रमोद माहेश्वरी, शाकिर बजरिया, मु. इमरान, अब्दुल गफ्फार, फयाज, उमर, नारायण दास सोनी टीहर, मदन सोनी, संदीप, अरविंद, विक्रम और विष्णु सोनी निवासीगण रामपुरा गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य थे।

Leave a Reply