27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। औरैया रोड पर ट्रैक्टर के टक्कर मारने से बाइक पर बैठी युवती की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गये।
गिगौरा निवासी सविता तोमर (22वर्ष) अपने पति रवि तोमर के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सविता की मौके पर ही मौत हो गई। रवि भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। रवि और सविता की दो माह पहले ही शादी हुई थी।

Leave a Reply