27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। हैंडपंपों के रीबोर के सत्यापन के आदेश से जलनिगम मेें खलबली मच गई है। जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने जल निगम के अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजा है कि वे 766 हैंडपंपों के रीबोर की अपनी रिपोर्ट के सापेक्ष उन स्थानों की सूची भेजें जहां रीबोर का कार्य कराया गया है तांकि उनके कार्य का सत्यापन हो सके। गौरतलब है कि नई जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि जल निगम के लोग रीबोर का बजट हड़पकर कागजी सूची भेज रहे हैं जबकि जल संकट की वजह से ठप्प पड़े हैंडपंपों के कारण प्रभावित गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। चुनिंदा हैंडपंपों पर भारी भीड़ टूटती है। जिससे मारामारी होने लगती है किसी दिन कानून व्यवस्था की बड़ी घटना होने की आशंका है। दूसरी ओर सत्यापन में सारी कलई खुल जाने और जेल जाने की नौबत आ जाने के भय ने जल निगम के अभियंताओं की नींद जिला विकास अधिकारी के पत्र की वजह से हराम कर दी है। देर रात मिली खबर के अनुसार कुछ अभियंताओं को आज परेशानी में दस्त लगने की गंभीर शिकायत पैदा हो गई है। उनके लिए इलेक्ट्रोल पाउडर की व्यवस्था की जा रही है तांकि डिहाईड्रेशन जानलेवा न बन सके।

Leave a Reply