0 10 दिन बाद हैलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों के चालान का फरमान
02orai02उरई। समाधान दिवस में कोतवाली में जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों को सुना। इस दौरान जमीनी विवाद संबंधी कई शिकायतें आई जिन पर उन्होंने लेखपाल से रिपोर्ट लेकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी संदीप कौर ने इस दौरान नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार से कहा कि वे व्यापारियों के साथ बैठक कर शहर में सुचारू यातायात के लिए अभियान चलाने की रणनीति बनायें। इसके तहत व्यापारियों को विश्वास में लेकर सीमांकन के लिए सड़क के दोनों ओर कलई डलवा दें और व्यापारियों को सफेदी के पीछे अपना कारोबार सीमित रखने के लिए आगाह कर दें। बाद में जिस दुकानदार का सामान सफेदी की हद से बाहर रखा हो उसे जब्त कर लें तांकि अतिक्रमण करने वालों को सबक मिल सके।
दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना से कहा कि वे लाउडस्पीकर के जरिए दोपहिया वाहन चालकों को हैलमेट लगाने की हिदायत दें दें। उन्हें हैलमेट की व्यवस्था के लिए 10 दिन की मोहलत दी जाये। 10 दिन बाद बिना हैलमेट लगाये दोपहिया वाहन चलाते मिलने पर वाहन चालक का चालान करके अधिकतम् जुर्माना वसूलें।
अस्पताल का निरीक्षण
जिलाधिकारी संदीप कौर ने सुबह जिला पुरुष और महिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने डाक्टरों की कमी की पूर्ति के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही। दवा की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली और डाॅक्टरों को हिदायत दी कि वे मरीजों को बाहर की कोई दवा न लिखे।

Leave a Reply