उरई। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की स्थानीय डिपो शाखा की बैठक कार्यशाला परिसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदर सिंह चैहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 9 अपै्रल को एटा डिपों के एआरएम संजीव कुमार व हमराह कर्मचारियों के साथ डग्गामार वाहन मालिकों द्वारा की गई मारपीट की घटना पर रोष प्रकट करते हुए इसकी निंदा की गई।
इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उरई को एमडी के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें उक्त घटना पर उरई डिपो की यूनियन के रोष से अवगत कराने के साथ-साथ यह भी कहा गया कि एटा जैसी घटना उरई में भी डग्गामार मालिकों की दबंगई की वजह से किसी भी दिन हो सकती है। इसलिए उरई बस स्टेशन से अवैध संचालन बंद कराने के लिए फौरन पहल किये जाये। बताया गया कि इसके लिए उरई डिपो के कर्मचारी काली पटटी बांधकर अपना विरोध जतायेंगे।
बैठक में सभाध्यक्ष इंदर सिंह, डिपो अध्यक्ष रियाजुल हक, ठाकुर दास, डिपो मंत्री पीएन वर्मा, प्रभुदयाल, संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश, प्रदीप गुप्ता, क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री रमाकांत सचान, अशोक सैनी, उदय गोयल, महेंद्र कुमार, भगवती प्रसाद, अमित गौतम, कमलेश चतुर्वेदी, महेंद्र निरंजन, भूपेश कुमार, मकसूद अहमद, मो. नौशाद, रमाशंकर, शैलेंद्र सिंह, पीपी गुप्ता आदि उपस्थित थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने ज्ञापन और यूनियन की भावनाओं से प्रबंध निदेशक को अवगत कराने का अश्वासन दिया।







Leave a comment