27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कोतवाली के इकलासपुरा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवरण के अनुसार बृजकिशोर यादव की पत्नी रानी देवी (28वर्ष) ने आज उस समय अपने कमरे की कुंडी पर लटककर फांसी लगा ली जब उसका पति गांव में कहीं और गया था। बृजकिशोर ने वापस लौटने पर पत्नी को फांसी पर झूलते देखा तो उसकी चींख निकल गई। खबर पाकर राजेंद्र नगर चैकी इंचार्ज विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पंचनामा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है।

Leave a comment