27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। रामपुरा के सुभाष नगर मोहल्ले से 13 दिन से लापता 12 वर्षीय बालक उसका कंकाल निनावली रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक खेत में मिला। इस मामले में रामपुरा पुलिस की भीषण लापरवाही उजागर होकर सामने आई है।
रामपुरा कस्बे से हरीशंकर पाल का पुत्र राजेश 29 मार्च को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। 30 मार्च को परिजनों को जानकारी मिली कि ट्रैक्टर खरीद में लेनदेन को लेकर जिन लोगों से उनका विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों ने बालक का अपहरण कर उसे गायब कर दिया है। जिसे लेकर उनके इरादे खतरनाक हो सकते हैं। हरीशंकर पाल ने संदिग्ध आरोपियों के नाम सहित लिखित सूचना रामपुरा के थानाध्यक्ष राजा भईया को दी। इसके बावजूद राजा भईया उनके खिलाफ औपचारिक मुकदमा कायम करने की जहमत नही उठाई। पूंछतांछ के नाम पर उनको पकड़ा लेकिन सौदेबाजी करके छोड़ दिया।
मंगलवार की शाम एक आरोपी के माध्यम् से ही थानाध्यक्ष को पता चला कि बालक की हत्या करके उसे निनावली रोड पर खेत में दबा दिया गया था। इस खबर से पसीना-पसीना थानाध्यक्ष राजाभईया ने मौके पर जाकर छानबीन की जिसमें बालक का कंकाल मात्र वरामद हुआ। पास में उसके कपड़े मिले। जिनके आधार पर हरीशंकर पाल से आज कंकाल की पहचान कराई गई। मासूम बालक की निर्मम हत्या से रोष छाया हुआ है वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर बालक के परिजनों द्वारा गहरा रोष जताया जा रहा है।

Leave a comment