27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। सीटू से संबद्ध मिडड डे मील रसोई कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में प्रदेश पर के रसोइया कर्मचारी 19 अप्रैल को लखनऊ में विधानसभा मार्ग पर एकत्र होगे। यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य कमलेश यादव ने कहा कि रसोइया कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण 15 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन की अदायगी, खाते के माध्यम् से भुगतान, खाना बनाते समय दुर्घटना होने पर इलाज का पूरा खर्चा, चार जोड़ी वर्दी, दस्ताने, टोपी, कपड़ा, धुलाई का खर्चा, स्वास्थ्य बीमा और मातृत्व लाभ की मांग की जा रही है। इसके लिए जिले की सभी रसोइया कर्मचारी 18 जुलाई को सुबह 10 बजे पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना होगें।

Leave a comment