27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। राज्य में चलाये जा रहे पोषण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जो बच्चे चिन्हित किये गये हैं उनकी देखरेख अति आवश्यक है। आज ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती माताओं में आयरन और बच्चों में विटामिन की कमी पाई जा रही है। इन विसंगतियों को दूर करने एवं जनसमुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उददेश्य से अधिक से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य मेला लगाने की जरूरत है।
यह बात जनपद जालौन में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के जिला प्रबंधक अजय कुमार महतेले ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर कदौरा विकास खंड के ग्राम इमिलिया बुजुर्ग के पंचायत भवन परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के उदघाटन के अवसर पर व्यक्त की है।
अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अभाव में लोगों का शारीरिक नुकसान हो रहा है। इसके लिए समाजसेवियों को आगे आना होगा। शिविर में चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार बिरसेनिया, डाॅ. अमर सिंह, आयुर्वेदिक यूनानी विभाग से डाॅ. ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, कदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अरविंद कुमार पुरवार, दुर्गेश कुमारी, अर्पित श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र से नरूल हुदा तथा आलोक कुमार मिश्रा, राजकीय मेडिकल काॅलेज के नेत्र विभाग से प्रवीण कुमार ने 396 रोगियों का परीक्षण कर औषधि वितरण किया।
शिविर के उदघाटन के अवसर पर यूएनडीपी के जिला प्रबंधक अजय कुमार, ग्राम प्रधान अवधेश कुमार सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यर्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि मई के महीने में महेवा विकास खंड के ग्राम दमरास में भी इसी तरह के शिविर का आयोजन किया जायेगा। भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, औद्यानिक सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदराम सिंह, नीतेश सिंह, किसान क्लब फैडरेशन के सदस्य जितेंद्र कुमार पांडेय, हेमंत सिंह, विजय सिंह, रामप्रकाश पाल, बचपन बचाओ समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने शिविर को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Leave a comment