14orai0214orai04  14orai03उरई। शोषित पीड़ित मानवता के मसीहा और सारे संसार में भेदभाव के खिलाफ चलाये जाने वाले आंदोलनों के मार्गदर्शक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विचार गोष्ठियों में उनके दर्शन और कार्यों के विभिन्न पहलुओं को उकेरा गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व और देश में न्यायपूर्ण व्यवस्था के लिए बाबा साहब की विचारधारा ही एक मात्र विकल्प है।
बाबा साहब की जयंती सरकारी स्तर पर भी पूरी गरिमा के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी संदीप कौर और पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने सुबह कंपनी बाग के सामने तिराहे पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी, अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चैधरी और कई अन्य राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विकास भवन में जिलाधिकारी संदीप कौर ने गोष्ठी में कहा कि बाबा साहब द्वारा रचे गये संविधान पर सारे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि इस संविधान के चलते भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन सका है। यह संविधान समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना का दस्तावेज है। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक कुरीतियों और सभी तरीके की संकीर्णताओं का अंत करने में प्रभावी भूमिका निभाई। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व विराट था, उनके विचार भारत के लिए ही नही विश्व भर में प्रासंगिक है। कई और विभागध्यक्षों ने विचार प्रकट किये।
शहीद अशफाक उल्ला खां बालिका इंटर काॅलेज में दलित शोषण मुक्ति मंच की सभा रामेश्वर दयाल बाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सीपीएम के जिला मंत्री काॅमरेड कमलाकांत वर्मा ने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन सामाजिक, आर्थिक असमानता के प्रतिरोध में था। उनका लेखन अमानवीय और बर्बर मनुवादी वर्णव्यवस्था की चूले हिलाने के लिए समर्पित रहा। काॅमरेड कमलेश कुमार आचार्य, संगीता कटियार, मीना वर्मा, रागिया बेगम, विमल वर्मा, चंद्रशेखर, मंजू, अंजना, यशोदा, मनोज, मानसिंह, सुरेंद्र सिंह आदि लोगों ने भी विचार प्रकट किये।
मोहल्ला बघौरा में फकीर चंद सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा साहब की जयंती बाल्मीकि समाज के उत्थान से जुड़ी संस्थाओं और संगठनों ने संयुक्त रूप से आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता किशोरीलाल बाल्मीकि ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी भग्गूलाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पड़ूली की अशोक अंजाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बत्तूलाल चाखी ने कहा कि आज बाबा साहब का जन्मदिन पूरा विश्व मना रहा है। यह बड़े गौरव की बात है। विजय जालौन, संतोष बाल्मीकि ने भी विचार प्रकट किये। बाला प्रसाद, रोशन, अरुण एट, दीपू पेंटर, धर्मेंद्र दिलदार खन्ना कोंच, रामजीवन पचोखरा, राजू अण्डा, मंगल तीतरा, दयाराम शंकर, अनूप, पिंटू, पूरन, सतीश, लोकेश आदि भी उपस्थित रहे।
बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच द्वारा विभिन्न विषयों पर 14 दिन से चल रही संगोष्ठियों का आज समापन हो गया। मंच के संयोजक कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब ने संवैधानिक क्रांति के माध्यम् से दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को इंसान की तरह जीने का अधिकार तो दिला दिया है लेकिन पूर्ण समता के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी, रामसनेही बाबू, जमुना दास बौद्ध, श्रीरामबाबू, भोलानाथ दलित, बृजेश गौतम, टीकाराम कोंच, नीलिमा, राजेश्वरी प्रजापति, कल्पना बौद्ध, कमलेशी पाल, लक्ष्मी गौतक, केके शिरोमणि, ममता सिंह, प्रमोद कुमार, महिपाल आदि ने भी विचार प्रकट किये।

Leave a comment