उरई। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उ.प्र. के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज उरई में एक अति महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी ने कहा कि अटेवा आगामी 1 मई को प्रदेश के लगभग नौ लाख शिक्षक कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाल कराने हेतु लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में एकत्रित होकर विधानसभा घेराव के लिए कूच करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक राष्ट्र में दोहरी नीति लागू नही की जा सकती। जब पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा व केरल में अभी तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू है तो उत्तर प्रदेश मेें क्यो नही। प्रदेश मंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों से अपने हित की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने को कहा। मण्डल प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधायकों, सांसदों को एक दिन के लिए शपथ लेने पर पुरानी पेंशन मिलती है तो शिक्षकों व कर्मचारियों को नियमित साठ साल की सेवा के बाद भी पुरानी पेंश्ज्ञन क्यों नही दी जा रही। जिला संयोजक सम्पूर्णानंद गौतम ने कहा कि एक मई को जनपद के लगभग एक हजार शिक्षक, कर्मचारी बसों के माध्यम् से विधान सभा घेराव करने के लिए लखनऊ कूंच करेंगे। जनपद के पेंशन विहीन युवा शिक्षक कर्मचारी अटेवा के साथ तन-मन-धन से जुड़ हैं और पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष करते रहेंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा कि सभी कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों को पुरानी पेंशन के मुददे पर अटेवा के साथ जुड़कर संघर्ष करना चाहिए। आगामी 1 मई को जनपद जालौन के सभी संगठनों को विधानसभा का घेराव में सहयोग करना चाहिए।
जिला मंत्री उदयवीर सिंह निरंजन ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, हम इसे लेकर रहेंगे। शिक्षक नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाह ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन के मुददे पर अटेवा के साथ है। लेकिन बिना संघर्ष के ये संभव नही है। युवाओं को सारे मुददे छोड़कर पुरानी पेंशन के मुददे पर अटेवा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। बैठक में मनीष निरंजन, प्रवेंद्र पाल सिहं, बृजेश श्रीवास्तव , भारत यादव, राकेश सरोज, मनीष ओझा, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र निरंजन, उदयभान राजपूत, सुधीर कुमार गुप्ता, नवनीत श्रीवास्तव, दिनेश चतुर्वेदी, सलिलकांत श्रीवास, महेश विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, सुरेश वर्मा, अवनीश विश्वकर्मा, आकाश द्विवेदी, शिवाकांत गुर्जर, श्रद्धानंद सिंह, नीरज श्रीवास, संजीव त्यागी, अजय निरंजन, डाॅ. गोविंद सुमन, नृपेंद्र देव सिंह, रवि राठौर, शैलेंद्र, सुदीप विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, हरिओम स्वर्णकार, आशीष, इलियास मंसूरी सहित दो सैकड़ा अध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे।







Leave a comment