कोंच-उरई। सनातन धर्मावलंबियों के महान धार्मिक पर्व रामनवमी के अवसर पर बैसे तो सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं लेकिन मुख्य आयोजन यहां महारानी लक्ष्मीबाई के गुरुद्वारे रामलला मंदिर में होगा। श्रीराम प्राकट्योत्सव के लिये मंदिर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मंदिर के एकादश गद्दीधर महंत रघुनाथ दास के निर्देशन में मंदिर के सेवायत परिसर को सजाने संवारने में लगे हैं। पुजारी गोविंददास ने बताया है कि भगवान रामलला सरकार का प्राकट्य मध्यान्ह ठीक 12 बजे होगा।







Leave a comment