14orai15कोंच-उरई। चैत्र नवरात्रि में दिनों दिनों मंदिरों में मैया के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ रही है। अलस्सुबह से ही सिंहवाहिनी मंदिर, बड़ी माता मंदिर, काली मैया, नारायणपुरी मंदिर, नक्टी माता, शीतला माता, फरफरादेवी, अनंदी माता, बोदरी माता भारत माता आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिये महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। सिंहवाहिनी मंदिर के मुख्य पुजारी सीताराम पंडा के निर्देशन में मैया के नित नये नयनाभिराम श्रंृगार करने में संजय और विजय दीक्षित लगे हैं। बड़ी माता मंदिर भी आजकल किसी तीर्थ की तरह लग रहा है, यहां गुजरे साल नौ देवियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढी है। दुर्गाष्टमी पर यहां बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। इधर, आज घरों में स्थापित किये गये कलशों का दुर्गाष्टमी पर पूजन अर्चन कर उनका विसर्जन कराया गया। इसके बाद महिलाओं ने नगर के सभी देवी मंदिरों में जाकर पूजन किया। कन्याभोज के भी आयोजन जगह जगह जारी हैं। कल सिंहवाहिनी मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन किया जायेगा।

Leave a comment