0 ढील पोल के चलते सपा जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
14orai13कोंच-उरई। सूबे के मुखिया की नजरों में भले ही कोंच में नव निर्मित 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन प्रारंभ हो गया हो और उन्होंने लखनऊ में इसकी घोषणा भी कर दी हो लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इसके शुरू होने का ओर छोर ही नहीं दिखाई दे रहा है। विभागीय अभियंताओं ने भी इसे दो चार दिन में चालू हो जाने के संकेत इसका निर्माण कम्पलीट हो जाने के आधार पर दिये थे लेकिन विभाग की ट्रांसमिशन विंग और सप्लाई विंग में तालमेल के अभाव के चलते यह फिलवक्त चालू नहीं हो सका है। इस मसले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव भी खासे नाराज हैं, उन्होंने विभागीय अभियंताओं से बात कर गतिरोध दूर कर इसे तुरंत चालू करने के लिये कहा है।
विद्युत आपूर्ति देने के लिए तैयार खड़ा नव निर्मित 132 केवीए सब स्टेशन को लेकर बीते रोज सूबे के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दिया गया बयान कि कोंच का 132 केवीए विद्युत उनकेन्द्र चालू करा दिया गया है, हकीकत से कोसों दूर है क्योंकि तारीख दर तारीख शुरू होने की कई घोषणाओं के बाद भी इसके चालू नहीं हो पाने से सीएम के बयान की अश्छी खासी किरकिरी हुई है। ऐसे में सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने अभियंताओं की कार्यप्रणाली पर खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने दूरभाष पर विभागीय आला अधिकारियों से वार्ता कर गतिरोध दूर करने और इसे अबिलंब चालू करने के लिये कहा है। गौरतलब यह है कि इसके चालू होने में ठेकेदार तथा अभियंताओं में ठीक ठीक तालमेल नहीं बैठ पाने का पेंच फंसा है जबकि विभागीय मुख्य अभियंता ने जनता से वादा किया था कि पांच अप्रैल को हर हालत में स्टेशन को चालू कर देंगे। गत रोज फिर निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर ने सब स्टेशन को चालू करने का प्रयास किया लेकिन 33 केवीए के अभियंताओं ने उन्हें फिर वापस भेज दिया। नगर के आराजी लेन में बनाया गया 132 केवीए सब स्टेशन दिसंबर माह में ही बन चुका था। उसी के पास बनाया गया 33 केवीए सब स्टेशन का निर्माण भी मैनपुरी की फर्म अमित इंजीनियरिंग कारपोरेशन के द्वारा निर्माण किया गया। यह स्टेशन भी दिसंबर में ही तैयार हो चुका था। 132 सब स्टेशन पर जालौन के उदोतपुरा गांव में स्थित 132 सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति भी लाइन बिछाकर पूरी कर दी गयी। कुल मिलाकर आराजीलेन में बनाये गये 132 एवं उसके ठीक बगल में 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन पूरी तरह से बनकर तैयार हैं लेकिन 33 केवीए सब स्टेशन फीडर के अभियंता आपूर्ति लेने में आनाकानी कर रहे हैं जिसके चलते निर्माण कंपनी के ठेकेदार व सुपरवाइजर खासे परेशान हैं। गुजरे मंगलवार को सप्लाई चालू करने पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर अजीत चैहान ने बताया कि उनका कार्य पूरा हो चुका है लेकिन उन्हें 132 सब स्टेशन से 33 केवीए द्वितीय फीडर सब स्टेशन के लिए आपूर्ति नहीं देने दी जा रही है। इसके पूर्व जब वह सात अप्रैल को आये थे तब उनसे दो दिन बाद आने को कहा गया था लेकिन वह दो के बजाय चार दिन बाद आये फिर भी किंतु अभियंता उन्हें जाने को कह दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे फीडर तक आपूर्ति दे दी जाये तो वह तीन दिन के अंदर आपूर्ति आगे बढ़ा देंगे। इधर, जेई टाउन अमित शर्मा ने बताया है कि कल तक टाउन के दोनों 33 केवीए बिजलीघरों की कोंच 132 से सप्लाई चालू करा दी जायेगी।

कम्पलीट है 132, वितरण में खामी है-रामकृष्ण
14orai14कोंच में 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन निर्माण की जिम्मेदारी देख रहे अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन रामकृष्ण का दो टूक कहना है कि उनका बिजलीघर बन कर बिल्कुल तैयार है और फिलहाल वह 20 एमवीए लोड वितरण को देने की स्थिति में हैं, लेकिन वितरण विभाग में कुछ खामी है। आज 4.03 बजे उन्होंने सेकंड फीडर पर सप्लाई डाली थी लेकिन उसमें फॉल्ट आने की बजह से वह चल नहीं सका है। उन्हों बताया है कि शायद नये बने 33 केवीए विद्युत सब स्टेशन में कमियां हो सकती हैं।

Leave a comment