0 गांधीनगर में समापन के साथ श्रद्घांजलि दी लोगों ने
14orai08 14orai09 14orai10कोंच-उरई। युग पुरूष, संविधान रचयिता, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसने पूरे नगर का भ्रमण कर बाबा साहब के सिद्घांतों से लोगों को परिचित कराया। शोभायात्रा में उन महापुरूषों के चित्र जिन्होंने समाज के शोषित और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिये अभूतपूर्व योगदान दिया, यात्रा के खास आकर्षण रहे। शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने बहुरूपियों का वेश बना कर नाना प्रकार के करतब दिखाये जो लोगों के खास आकर्षण का केन्द्र बने रहे। नगर पालिका परिषद् कार्यालय पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया तथा सभासदों ने बाबा साहब का तिलक कर माल्यार्पण किया। भीड़भाड़ को देखते हुये प्रशासन और पुलिस के लोग सुरक्षा में सन्नद्ध रहे।
रोडवेज बस स्टेंड के समीप स्थित बौद्घ विहार से शोभायात्रा की शुरूआत पूर्वान्ह लगभग ग्यारह बजे हुई। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की धुनों पर लोग खूब नाचे। सबसे अग्रपंक्ति में हाथी, घोड़े चल रहे थे तो उनके पीछे बाबा साहब के विशाल चित्र तथा शोषित तबके को न्याय दिलाने बाले महापुरूषों तथागत बुद्घ, शाहूजी महाराज, महात्मा ज्योतिवा फुले, संत गॉडगे, संत रविदास, महर्षि बाल्मीकि, रमाबाई अम्बेडकर, झलकारीबाई, बिजली पासी, कांशीराम आदि के चित्र शोभायात्रा की शोभा बढा रहे थे। सागर चैकी, चंदकुआ, स्टेट बैंक, होकर बजरिया, मालवीय नगर, आजाद नगर, भगतसिंह नगर, नई स्टेट बैंक, लवली चैराहा, नईबस्ती रामगंज होकर जब पालिका कार्यालय के सामने पहुंची तो वहां पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के अलावा सभासदों राघवेन्द्र तिवारी, संजय सोनी, अनुराग गुप्ता, मनोज इकडया, बादामसिंह कुशवाहा, शमसुद्दीन मंसूरी, फहीम काजी, सुनील कुशवाहा, गोविंद वेलदार आदि ने बाबा साहब का तिलक कर माल्यार्पण किया। यहां शोभायात्रा में चल रहे लोगों को मिष्ठान्न खिला कर उनका मुंह मीठा कराया गया। शोभायात्रा नगर भर में घूमी। जितेन्द्र राय ने चंदकुआ पर महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा रेखा जाटव ने पुष्प अर्पित किये। शोभायात्रा में महिलाओं ने भी अश्छी खासी भागीदारी निभाई। आयोजन समिति डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश, जितेन्द्रराय अहिरवार, रवीन्द्रनाथ राम, अशोक शास्त्री, शहर काजी बशीर उद्दीन, आनंद चैधरी, राजाबाबू, शिवपालसिंह पटेल, वीरेन्द्र पत्थर, दीनदयाल बाबूजी, विश्वंभरदयाल जाटव, हल्केसिंह बघेल, श्यामकिशोर मास्टर, महेन्द्रकुमार, सुखराम, लल्लूराम, रामशंकर, परशुराम बाबूजी, विजय यादव, सियाशंकर यादव, संतोषकुमार, शौकतअली, अमित बाल्मीकि, दीपू बाल्मीकि, मौसमकुमार, रमाकांत कंथे, उदयराज, राधेश्याम, रामप्रकाश गुलेटे, रेखा जाटव, प्रियंका, नीलम, लकी, दीपा, मुन्नी, कमला, संगीताराय, गीतादेवी, ज्योति, रमाकांती, कोमल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा का समापन गांधीनगर में गोष्ठी के साथ हुआ जिसमें बाबा साहब के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुये उन्हें आज के समय में प्रासंगिक बताया गया।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, पीएसी भी बुलाई गई
14orai12आज अंबेडकर जयंती पर निकलने बाली शोभायात्रा में भीड़भाड़ के दृष्टिगत प्रशासन काफी सजग रहा और कई दिन पहले से इसके लिये होमवर्क करके रखा गया था। शोभायात्रा में पुलिस और दरोगाओं की तैनाती के अलावा पीएसी की टुकड़ी को भी बुलवाया गया था। एसडीएम की गैरमौजूदगी को देखते हुये तहसीलदार भूपाल सिंह, सीओ अवधेशकुमार शुक्ल खुद सारी स्थिति पर नजर रखते हुये साथ रहे। दरोगा राजवीर सिंह, जयवीर सिंह, दिनेश यादव, राजेन्द्रप्रसाद दुवे के अलावा कोबरा और तमाम सिपाहियों को विभिन्न मोर्चों पर तैनात किया गया था जो वाहनों के डायवर्जन में लगे रहे। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी का नतीजा ही रहा कि शोभायात्रा बिना किसी अड़चन के अपने गंतव्य तक पहुंच गई और रास्तों में कहीं भी जाम की समस्या की स्थिति नहीं बन सकी।

Leave a comment