उरई। कालपी कोतवाली के हत्या के एक मामले में जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो भाइयों में से एक की बीमारी की मौत के बाद दूसरे को भी गुरुवार को हालत गंभीर होने के कारण उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि कानपुर देहात के ग्राम नेहरापुर निवासी रामसिंह (60वर्ष) और अतर सिंह (58वर्ष) कालपी कोतवाली में हत्या के एक मामले में एक वर्ष से आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। गत् 9 अपै्रल को इनमें से रामसिंह की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। आज अतर सिंह की हालत भी बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जेल से मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया है।







Leave a comment