जालौन-उरई। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, भू्रूण हत्या, छेडख़ानी, बलात्कार, दहेज प्रथा आदि मुद्दों को लेकर नगर के युवाओं की एक बैठक मुहल्ला चिमनदुबे स्थित उवैश अली के आवास पर आयोजित की गई।
बैठक में उवैश अली ने कहा कि पिछले दिनों घाटमपुर में एक महिला द्वारा दो पुत्रियों को जन्म देने पर उसके ससुरालियों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। जिससे तनाव में आयी महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इसके साथ ही यह घटना यह बताने के लिए काफी है कि समाज आज अपने को प्रगतिशील कहने वाला समाज कैसे अभी भी अपनी पुरातन पंथी सोच में पड़ा है। एक ओर जहां बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अपना नामरोशन कर रही हैं। वहीं यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज में आज भी महिलाओं को दोयम दर्जे का माना जाता है। महिलाओं के साथ आए दिन दुराचार, छेडख़ानी की घटनाऐं पुरूष मानसिकता की विकृति को उजागर करती हैं। इसके लिए सबको संगठित होकर महिलाओं के हक में आवाज उठानी चाहिए। वैठक की अध्यक्षता वसीम हक ने की। इस मौके पर नफीस कदौरा, मोहित राठौर,ख् रोहित, रानू, शाहनवाज, अख्तर, पंकज यादव आदि सहित लगभग दो दर्जन से अधिक युवा उपस्थित रहे।








Leave a comment