जालौन-उरई। प्रतिवर्ष गरीब मजदूर की कन्या के विवाह के लिए 5 हजार रूपए दिए जाऐंगे। इसके अलावा मजदूरों का बीमा भी कराया जाएगा। यह बात सीमेंट स्टॉकिस्ट अरूणकांत द्विवेदी ने माईसेम सीमेंट द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान समारोह के दौरान कही। समारोह में मजदूरों को दुर्घटना से बचाव के उपाए भी बताए गए।
माईसेम सीमेंट के तत्वावधान में स्थानीय एक गेस्ट हाउस में मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीलर अरूणकांत द्विवेदी ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी ओर प्रतिवर्ष एक गरीब मजदूर को उसकी बेटी के ब्याह के लिए 5 हजार रूपए की आर्थिक मदद देंगे। इसके अलावा कंपनी की ओर से सभी मजदूरों का बीमा भी कराऐंगे। वहीं, कंपनी की ओर से आए प्रतिनिधियों में सेल्स आफीसर विनय श्रीवास्तव, टेक्नीकल आफीसर नवल किशोर पाठक ने मजदूरों को काम के समय होने वाली दुर्घटना से बचाव एवं प्राथमिक उपचार के उपाए भी बताए। उन्होंने बताया कि इस सीमेंट में 58 मेगा पॉस्कल ताकत होती है। जिससे निर्माण में मजबूती आती है। इसके साथ ही कंपनी की बंदेलखंड में निर्माण इकाई है। जिससे सीमेंट हमेशा ताजी प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में मजदूरों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेपी, रश्मि, रमेश, महेश, राजू, भीकम सिंह, मनोहर आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक मजदूर उपस्थित रहे।







Leave a comment