15orai07जालौन-उरई। नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन द्वारा रेल मंत्री को लिखे गए जिसके जबाव में रेल मंत्रालय द्वारा रेल मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में बताया गया कि उक्त मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। तो वहीं, रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहा क्रमिक अनशन 39वें दिन भी जारी रहा।
नगर को रेलवे मानचित्र पर लाए जाने के लिए संघर्षरत ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ सघर्ष समितिÓ के बैनर तले लगभग डेढ़ माह से लगातार आंदोलनरत है। अनशन के 39वें दिन अनशनकारी कामरेड चैधरी रामसिंह, रजत उपाध्याय, मुहम्मद सलीम, मंगल सिंह, संतोष कुमार श्रीवास को वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिवेदी एवं विष्णु चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इससे पूर्व 38वें दिन के अनशनकारियों को राकेश लाक्षाकार ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। तो वहीं, इस दौरान गौरीश द्विवेदी ने बताया कि विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन ने 4 अप्रैल को रेल मंत्री पत्र लिखकर कोंच-फफूंद बाया जालौन- औरय्या रेल मार्ग का सर्वे होने के बाद भी बजट में इस रेल मार्ग को बजट से वंचित किए जाने की शिकायत की थी। उक्त शिकायत के जबाव में रेल मंत्रालय द्वारा जारी एवं रेल मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में बताया गया कि उक्त मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर चंद्र प्रकाश यादव उर्फ थोपन, जर्रार कादरी, सलीम मंसूरी, शिवनरायण वर्मा, अशफाक राईन, अहमद राईन तूफानी, सामीर अली, नरेश सोनी, अनुराग निरंजन, नितिन प्रधान, अकरम सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, सफीक राईन, लालजी गुप्ता, प्रदुम्न इटहिया, राहुल गुप्ता, संतोष साहू, मनोज रिछारिया, डॉ. रमेश, इमरान अंसारी, किशनलाल कौशल, बब्लू तोमर, बारे कक्का, वसीम हक, उवैश अली, पूरन जाटव आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment