जालौन-उरई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक देश की विभूति हैं। यदि देश को विकास के पथ पर लाना है तो हमें इन महापुरूषों के नक्शे कदम पर चलना होगा। हमारा देश धन्य है, जो इन महापुरूषों ने देश का प्रतिनिधत्व किया। यह बात श्रीशिव परिवार लोक कल्याण संस्था के तत्वावधान में आयोजित सम्राट अशोक महान एवं संविधान के प्रणेता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर बीएनके पब्लिक स्कूल में आयोजित एक बैठक के दौरान समाजसेवी सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कही। तो वहीं, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
श्रीशिव परिवार लोक कल्याण संस्था के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान एवं संविधान के प्रणेता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक अनिल मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब देश के प्रणेता थे। ऐसी विभूति धरती पर बार-बार जन्म नहीं लेतीं। इतना ही नहीं ये महापुरूष हमारे प्रेरणास्रोत हैं। वहीं सम्राट अशोक पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हम चाहें तो सम्राट अशोक की तरह यश प्राप्त कर सकते हैं और उनके कर्मांेको अपने जीवन में अपनाकर देश को महान बना सकते हैं। तो वहीं समाजसेवी सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं प्रियदर्शी सम्राट अशोक देश की विभूति हैं। यदि देश को विकास के पथ पर लाना है, तो हमें इन महापुरूषों के नक्शे कदम पर चलना होगा। हमारा देश धन्य है, जो इन महापुरूषों ने देश का प्रतिनिधत्व किया। दीपेंद्र श्रीवास्तव ने बैठक में किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाया। इसके अलावा सलीम मंसूरी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवनीश दीक्षित ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अवनीश दीक्षित, संदीप कुशवाहा, उदयवीर सिंह कुशवाहा, राहुल पाठक, धीरज सिंह, पवन कुमार, सर्वेश सक्सेना, पुष्पेंद्र सिंह, जावेद अख्तर, नरेंद्र सिंह, सोमिल याज्ञिक, अमित कुमार, हर्षित चैरसिया, सुमित कंमार, मयंक, राजेंद्र कुशवाहा, लोकेंद्र प्रजापति, राजेंद्र बाथम, रामकेश साहू, कृपाशंकर, संजय सिंह, पियूष गुप्ता, राजीव शर्मा, राघवेंद्र कुशवाहा, अंकुर बादल, अभिषेक मिश्रा, मनोज याज्ञिक आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।
उधर, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के मुहल्ला बापू साहब स्थित कार्यालय में पंजाब सिंह गुर्जर बिरहरा की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित एवं उपाध्यक्ष पूरन सिंह जाटव द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रृद्धा सुमन अर्पित कर अंबेडकर जयंती मनाई गई। बैठक में डॉ. अंबेकडकर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जगदीश वर्मा, मुहम्मद अय्यूब, जहीर अहमद, डॉ. संजीव कुमार, अशोक कुमार, लखन भदौरिया, प्रखर सोनी, रामराजा याज्ञिक, अमन भदौरिया, छत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।








Leave a comment