0 पं. रामरतन तिवारी संगीत महाविद्यालय में चल रहा है एक माह का प्रशिक्षण शिविर
16orai13कोंच-उरई। संगीत शास्त्र में रुचि रखने वालों के लिये अच्छी खबर यह है, स्थानीय पं. रामरतन तिवारी संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या कुंती तिवारी ने महाविद्यालय में संगीत का निःशुल्क प्रशिक्षण देने के लिये एक माह का प्रशिक्षण शिविर आयाजित किया है जिसमें तीस बच्चियां संगीत और सुरों की बारीकियां सीख रहीं हैं।
कोंच जैसी छोटी जगह में वास्तव में शिक्षण की तमाम विधाओं का घोर अभाव है जिसके चलते बच्चे अपनी रुचि के मुताबिक अपनी आगे की पढाई या तो कोंच से बाहर जाकर करते हैं और या फिर उन्हें अपनी रुचियों को दिल के किसी कोने में दबा कर उनकी भ्रूण हत्या करनी पड़ती है। ऐसे में संगीत प्रेमियों के लिये आशा की एक किरण बन कर उभरा है पं. रामरतन तिवारी संगीत महाविद्यालय जिसमें बच्चों को संगीत और सुरों की बारीकियों से परिचित कराने के लिये ही नहीं बल्कि उन्हें इस विधा में पारंगत करने का वीणा उठाया है कॉलेज की प्राचार्या कुंती तिवारी और उनके सहयोगियों संगीत शिक्षक इंदु तिवारी, पूजा द्विवेदी, सुशील कुमार ने। शिविर में तीस बच्चियों ने पुजीकरण कराया है जिन्हें फिलहाल शास्त्रीय संगीत, भजन, कव्वाली, गजल, लोक गायन, बुंदेली ठुमरी, दादरा, रसिया, लोक नृत्य आदि का प्रशिक्षण कल से प्रारंभ किया गया है। कुंती ने बताया है कि ताल वादन में सोलह मात्रा, दीपचंदी चैदह मात्रा, आधा ताल चैदह मात्रा, छह मात्रा दादरा, आठ मात्रा कहरवा तथा रूपक सात मात्रा आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर के समापन पर प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत करने की भी योजना है। दोपहर दो से शाम छह बजे तक चलने बाले इस शिविर में मोहिनी वर्मा, पलक सक्सेना, अनुष्का तिवारी, संगीता दीक्षित, निशा झा, निशा पटेल, शिवांगी, शिवानी, रश्मि तिवारी, दिवाकर तिवारी, अबीर, मयंक, नीहारिका मिश्रा, सिद्घि मिश्रा, अंजली, अंजली कौशिक, अंजली पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment