कोंच-उरई। कभी कभी लोगों की छोटी सी गलतियां बड़ी विभीषिका को भी जन्म देती हैं। आज सुबह समीपस्थ ग्राम पड़री में घूरे से उठी चिंगारी को लब हवा का साथ मिला तो उसकी भयावहता ने गांव वालों को डरा दिया। बीस फीट ऊंची आग की लपटें तांडव करने को वेताब थीं लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत बांध कर पास ही अवस्थित ओवर हैड टैंक चालू करवा कर काफी मशक्कत करके आग पर काबू पाया वरना शोला बनी यह चिंगारी अपने रौद्र रूप से पूरे गांव को अपनी चपेट में लेने के लिये बेताब हो रही थी। घूरे से लगा हुआ रामकुमार निरंजन का मकान है और आग की लपटें इतनी भयावह थी कि उस मकान को अपनी चपेट में लेे के लिये आग की लपटें लगातार मचल रहीं थीं। यह तो अच्छा हुआ कि वहां पर पानी की टंकी पास में ही खड़ी है और ग्रामीणों ने तत्काल उसे चालू करवा कर आग बुझाने का उपक्रम कर दिया, गांव के लोग भी बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े और एक बड़ी विभीषिका टल गई।







Leave a comment