उरई। राज्य सरकार के निर्देश को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप कौर ने अवैध खनन और ओवर लोडिंग रोकने के लिए उरई और कालपी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में टाॅस्क फोर्स गठित कर दिये हैं। इसमें वन और खनन विभाग के अधिकारी भी शामिल किये गये हैं। सभी कार्यबलों को निर्देशित किया गया है कि वे खनन के प्वाइंट से ही वाहनों में निर्धारित मात्रा से अधिक बालू न भरने देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अपने प्रपत्र में यह भी लिखा है कि कई किसान अपने खेतों में इकटठा बालू को चोरी छुपे उठवाने का ठेका दे देते हैं जो कि उच्च न्यायालय के निर्देश के विपरीत है। कार्यदलों की जिम्मेदारी होगी कि वे इस तरह के अवैध खनन पर पूरी तरह पाबंदी सुनिश्चित करें।







Leave a comment