27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष ठाकुर दास यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी संदीप कौर से मिला।
जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा कि बुंदेलखंड की गर्मी बहुत भीषण मानी जाती है जिससे नौनिहालों की जान पर बन सकती है। इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय बच्चों की सुविधा के हिसाब से तय किया जाये। जिलाधिकारी ने इसके औचित्य को स्वीकार करते हुए विद्यालय के समय में परिवर्तन के लिए शीघ्र ही आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।

Leave a comment