16orai05उरई। पोलिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पोलियो वैक्सीन में परिवर्तन किया जायेगा। 25 अपै्रल का राष्ट्रीय स्विच दिवस मनाकर सारे देश में लोगों को पुरानी वैक्सीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया जायेगा।
जिलाधिकारी संदीप कौर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक आयोजित स्विच दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने इस बाबत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के गठन का एलान किया। जिसमें मेडिकल काॅलेज, रेलवे, ईआईएस, अस्पतालों और आईएपी व आईएमए के प्रतिनिधियों तथा औषधि निरीक्षक को भी शामिल किया गया है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ को भी इसमें स्थान दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि वे कोल्ड चैन प्वाइंट पर तैनात स्टाॅफ को निर्देशित करें कि वह नई वैक्सीन की उपलब्धता को आॅन लाइन प्रत्येक सप्ताह अनिवार्य रूप से अद्यतन करते रहें। समस्त एएनएम को ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी स्विच संबंधी प्रशिक्षण दें। 22 से 24 अपै्रल तक सभी ब्लाॅकों में जनपदीय वाहन नई वैक्सीन के उपभोग पत्र एवं अवशेष की जानकारी के लिए भेजे जायें।

Leave a comment